गिरडीह, जुलाई 13 -- Gridih News: अजय सिंह , गिरिडीह। मुख्य शहर में अवस्थित सरकारी विद्यालय गिरिडीह 2 उवि में इंटर आर्ट्स की पढ़ाई बदहाल है। यहां 11वीं और 12वीं में आर्ट्स संकाय में लगभग 2000 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, लेकिन उनके लिए सिर्फ 3 शिक्षक पदस्थापित हैं। यानी एक शिक्षक पर करीब 700 विद्यार्थियों का भार। जबकि 30 छात्रों पर एक शिक्षक का मानक तय है। इस हिसाब से केवल आर्ट्स के लिए ही 66 से अधिक शिक्षकों की जरूरत है, लेकिन विद्यालय में स्वीकृत पद और उपलब्ध शिक्षकों की संख्या इतनी कम है कि नियमित कक्षाएं तक नहीं चल पातीं। पहले इस स्कूल में आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स की 128-128 सीटें निर्धारित थीं, लेकिन तीन-चार साल पहले एनईपी के प्रावधान के तहत डिग्री कॉलेजों से इंटर की पढ़ाई बंद कर दी गई। इससे आरके महिला कॉलेज और गिरिडीह कॉलेज के लगभग 2 ...