गिरडीह, नवम्बर 18 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह की रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान की पहल तेज हो गई है। बुधवार को आसनसोल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में गिरिडीह सांसद के प्रतिनिधि गुड्डू यादव ने शामिल होकर छह समस्याओं को रखा और इसके निदान की मांग की। कहा कि गिरिडीह-महेशमुंडा-मधुपुर रेलखंड एवं गिरिडीह क्षेत्र के व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए इन एजेंडे पर गंभीरतापूर्वक विचार एवं आवश्यक कार्रवाई किया जाए।उन्होंने इसमें मधुपुर-महेशमुंडा रेल लाइन का दोहरीकरण करने, गिरिडीह से देवघर के बीच सुबह के समय नई मेमू ट्रेन चलाने, वैकल्पिक रूप से बैद्यनाथधाम-जसीडीह मेमू की दो जोड़ी ट्रेनों का विस्तार गिरिडीह तक करने, आसनसोल से गिरिडीह के बीच दोपहर एवं सायंक...