गिरडीह, जुलाई 14 -- Gridih News: गिरिडीह/पचम्बा, हिटी। सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. बीएन झा का शव सोमवार को लखारी में कुएं से बरामद किया गया है। डॉ. बीएन झा पचंबा थाना क्षेत्र के अलकापुरी के रहनेवाले थे और मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसके बाद उनका शव कुएं में मिला। सूचना मिलते ही पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गई। यह भी पढ़ें- Garhwa News: वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर शोकमृत्यु का कारण इस संबंध में डॉ. बीएन झा के पुत्र अमृत आनंद के लिखित आवेदन पर पचंबा थाने में यूडी कांड अंकित किया गया है। अमृत आनंद का कहना है पापा रोज की तरह सोमवार को भी मॉर्निंग वॉक पर गये थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो हमलोग उन्हें खोजने निकले थे। इसी बीच उनका शव कुएं में होने की सूचना मिली। बताया कि पापा को पूर्व में ब्रेन हेमरेज हुआ थ...