गिरडीह, अक्टूबर 1 -- Gridih News: गिरिडीह। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 माथाडीह में एक बैठक आयोजित कर 17 सदस्यीय स्थानीय कमेटी का गठन किया है। सर्वसम्मति से गठित इस कमेटी का अध्यक्ष विजय कोल और सचिव सिंटू कुमार दास को चुना गया है। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए भूमिहीन गरीबों के लिए जमीन, पक्का आवास और बुनियादी नागरिक अधिकारों के लिए संघर्ष का ऐलान किया। मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य व पार्टी के जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि नगर निगम का दायरा तो बढ़ा दिया गया है, लेकिन नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं तक नसीब नहीं हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां वर्षों से निवास कर रहे गरीब परिवार आज भी मूलभूत अधिकारों से वंचित हैं। सीसीएल की खाली जमीन पर स्थानीय ग...