Gridih News: गिरिडीह में धूमधाम से की गई मां लक्खी की पूजा
गिरडीह, अक्टूबर 26 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह शहर और आसपास के इलाकों में शरद पूर्णिमा पर रविवार को लक्खी पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर के विभिन्न घरों और पूजा पंडालों में मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। बनियाडीह दुर्गा मंडप में भी लक्खी पूजा का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी के समक्ष माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। लक्खी पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। पूजा स्थलों और घरों में धार्मिक परंपराओं के अनुसार अनुष्ठान संपन्न किए गए। श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी को पुष्प, फल और विभिन्न पूजन सामग्रियां अर्पित कर आराधना की। यह भी पढ़ें- Munger News: शरद पूर्णिमा पर बंगाली समाज ने भक्तिभाव से की मां लक्ष्मी की पूजा पूजा के बाद म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.