Gridih News: गिरिडीह में दिनदहाड़े बड़ी बैंक डकैती: 10 लाख नकद और 4 करोड़ के गहने लूटे
गिरडीह, नवम्बर 5 -- Gridih News: राजधनवार/गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के राजधनवार स्थित गांधी चौक पर यूको बैंक की शाखा में गुरुवार दोपहर हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया। दोपहर लगभग 2:00 बजे पांच नकाबपोश डकैत हाथ में रिवाल्वर लहराते हुए बैंक परिसर में दाखिल हुए और महज़ 18 मिनट के भीतर 10 लाख रुपये कैश तथा लॉकर में रखे 4 करोड़ रुपये के जेवरात लूटकर आसानी से फरार हो गए। बैंककर्मियों व ग्राहकों को बनाया बंधक: डकैतों के प्रवेश करते ही बैंक में अफरा-तफरी मच गई। उस वक्त बैंक में चार बैंककर्मी और तीन ग्राहक मौजूद थे। अपराधियों ने सभी को रिवाल्वर की नोक पर ले लिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।अपराधियों ने योजनाबद्ध तरीके से मौजूद सभी 7 लोगों (4 बैंककर्मी 3 ग्राहक) के मुंह पर सेलोटेप चिपका दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.