Gridih News: गिरिडीह में चार दिवसीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू
गिरडीह, अक्टूबर 30 -- Gridih News: गिरिडीह। गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को गिरिडीह बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेल के माध्यम से जिले और राज्य का नाम रोशन करने का संदेश दिया। 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलने वाली इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स स्पर्धाओं के मुकाबले खे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.