Gridih News: गिरिडीह में कमल फूल तोड़ने गए दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत
गिरडीह, अगस्त 15 -- Gridih News: गिरिडीह। पचम्बा थाना क्षेत्र के रानीखावा में शुक्रवार सुबह तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी। दोनों बच्चे कमल फूल तोड़ने तालाब में घुसे थे और इसी दौरान गहरे पानी में दोनों बच्चे डूब गये। इस दर्दनाक हादसे में रानीखावा निवासी शंकर रजक के पुत्र हार्दिक रजक और विष्णु रजक के पुत्र प्रेम रजक की मौत हुई है। दोनों बच्चों की उम्र लगभग 11 से 13 साल के बीच है। घटना के बाद रानीखावा गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
कैसे घटी घटना बताया जाता है कि दोनों बच्चे शुक्रवार सुबह लगभग 7 बजे सड़क किनारे स्थिति तालाब में कमल के फूल निकालने गए थे। इसी दौरान तालाब की गहराई अधिक होने के कारण दोनों बच्चे पानी में डूब गए। इसी दौरान उनके साथ मौजूद एक बच्चे ने घटना की जानकारी गांव के लोगों को दी। सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.