गिरडीह, अक्टूबर 30 -- Gridih News: गिरिडीह। गिरिडीह में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए एनडीआरएफ यूनिट के स्थापना की मांग उठी है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को पत्र सौंपकर इस दिशा में पहल करने का आग्रह किया है। पत्र में उन्होंने कहा कि गिरिडीह जिले के कई इलाके डैम, जलाशयों और नदियों से घिरे हैं। यहां स्वलाभ और मौसमी पर्यटन के कारण बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। एनडीआरएफ की स्थायी टीम नहीं होने से दुर्घटना या आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने गिरिडीह में एनडीआरएफ की स्थायी इकाई स्थापित करने की मांग करते हुए कहा कि इससे आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव होगी और लोगों की जान बचाने में मदद मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...