Gridih News: गिरिडीह डीसी ने की जिला स्तरीय समिति की बैठक
गिरडीह, अक्टूबर 14 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने बुधवार को अपने चैंबर में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (पशुपालन एवं गव्य प्रभाग) तथा जोड़ा बैल योजना के वित्तीय वर्ष 2026-27 के लाभुकों की सूची के अनुमोदन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक की। जिसमें योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पात्र लाभुकों के चयन तथा योजनाओं का लाभ सुयोग्य लाभुकों तक पहुंचाने से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लाभुकों के चयन में पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लाभार्थियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.