Gridih News: गिरिडीह: नम आंखों से मां दुर्गे को दी गई विदाई, जयकारों से गूंजा शहर
गिरडीह, अक्टूबर 22 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के समापन के साथ ही गिरिडीह में मां दुर्गे की विदाई का सिलसिला शुरू हो गया। मंगलवार और बुधवार को शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में सिंदूर खेला की रस्म निभाने के बाद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गे को विदाई दी। गाजे-बाजे और मां के जयघोष के बीच निकली विसर्जन यात्राओं से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर आने और दर्शन देने की कामना के साथ मां को विदा किया। विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर में जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात रहे। कई पूजा समितियों की प्रतिमाओं को श्रद्धालु अपने कंधों पर लेकर विसर्जन स्थल तक पहुंचे, जबकि कई समितियों ने वाहनों के माध्यम से प्रतिमाओं को ले जाकर विसर्जित किया। पूजा पंडालों में सुबह से ही विसर्जन की तैयारियां श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.