Gridih News: गिरफ्तारी के बाद लोगों का गुस्सा हुआ शांत, इसके बाद उठा ससुर एवं बहू का शव
गिरडीह, नवम्बर 24 -- Gridih News: संदीप वर्मा, गिरिडीह। पचम्बा थाना क्षेत्र के रानीखावा के सूंडीटोला में हुए ससुर-बहू के दोहरे हत्याकांड में आरोपी बासुदेव मंडल की गिरफ्तारी के बाद आक्रोशित लोगों का गुस्सा शांत हुआ। लगभग 12 घंटे के अंदर डीएसपी रूपेंद्र कुमार राणा के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष छापामारी टीम ने पटना-हावड़ा रेल लाइन के विद्यासागर रेलवे स्टेशन पर छापामारी कर आरोपी बासुदेव मंडल को धर दबोचा। इसके बाद घटनास्थल से ससुर-बहू का शव लोगों ने पुलिस को उठाने दिया। हत्याकांड के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था और लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। आक्रोशित लोग आरोपी की गिरफ्तारी या पचंबा थाना प्रभारी की कार्रवाई की मांग पर डटे थे और शव को घटनास्थल से पुलिस को उठाने नहीं दे रहे थे। इस बीच मौके पर डुमरी विधायक जयराम महतो भी पहुंचे और उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.