Gridih News: गिट्टी लदा ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त
गिरडीह, सितम्बर 29 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के हरियाडीह-पहाड़पुर के पास कच्ची सड़क पर सोमवार को गिट्टी लदा ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में किसी प्रकार के जान-माल की विशेष क्षति नहीं हुई। इस संबंध में बताया गया कि ट्रैक्टर अड़वारा में संचालित एक क्रशर से गिट्टी लादकर पहाड़पुर की ओर जा रहा था। इसी क्रम में पहाड़ी के पास पहुंचते ही कच्चे रास्ते में वाहन के डाला का दोनों पहिया टूट कर अलग हो गया। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया कि घटना की जानकारी भेलवाघाटी थाना पुलिस को दे दी गई है। यह भी पढ़ें- Dumka News: तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटा केला लदा ट्रक टला बड़ा हादसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.