गिरडीह, जुलाई 7 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गावां की स्वास्थ्य व्यवस्था और ठप पड़ी एंबुलेंस सेवा को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सोमवार को नाराजगी जताई। प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवीन कुमार से मिलकर अस्पताल की विभिन्न समस्याओं को उठाया और 15 दिनों के भीतर व्यवस्था में सुधार की मांग की। झामुमो नेताओं ने कहा कि एंबुलेंस सेवा बंद रहने से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं, युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम भानु ने प्रसूता महिलाओं को मिलनेवाली सरकारी प्रोत्साहन राशि के भुगतान में हो रही देरी का मुद्दा उठाया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि एंबुलेंस की समस्या से जिला मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है। खराब एंबुलेंस क...