Gridih News: गावां बाजार के करीब पहुंचा हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत
गिरडीह, सितम्बर 9 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड में झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब हाथी प्रखंड मुख्यालय और वन विभाग कार्यालय से महज एक किलोमीटर दूर तक पहुंच गया है। सोमवार की देर रात हाथी ने पुरनकी आहार के पास खेतों में जमकर उत्पात मचाया और मक्का, मूंग व अरहर की फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया। हाथी के बाजार की ओर बढ़ने की खबर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथी ने मो. असगर, जाकिर हुसैन, गुलशन खातून, सलीम अंसारी, मो. कयूम, विजय राम और रजिया खातून के खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सायरन तथा लाइट के सहारे हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी पिछले करीब 15 दिनों से इलाके में लगातार घूम रहा है। रात होते ही वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.