Gridih News: गावां देवी मंडा को तोड़कर पुनर्निर्माण शुरू
गिरडीह, अक्टूबर 27 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां स्थित देवी मंडा मंदिर के द्वार के क्षतिग्रस्त होने के बाद सोमवार को पुराने मंदिर भवन को ध्वस्त कर दिया गया। इसके साथ ही मंदिर के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई। भवन ध्वस्त करने से पहले मां की प्रतिमा को विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर दूसरे स्थान पर स्थापित किया गया। इसके बाद नए मंदिर भवन के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है। मौके पर गौतम पांडेय, सुबोध सिंह, निरंजन सिंह, जितू सिंह, पुरुषोत्तम पांडेय, मनोज पांडेय समेत कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.