गिरडीह, अक्टूबर 4 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। खेलो झारखंड 2026-27 के तहत रांची के खेलगांव में 3 एवं 4 अक्टूबर को आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गावां प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बिरने की छात्रा रिंकी कुमारी ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे जिले का मान बढ़ाया है। प्रखंड के नावाडीह मंझने निवासी बिंदु यादव की पुत्री और नौवीं कक्षा की इस होनहार छात्रा ने 3000 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में पूरे झारखंड के 24 जिलों से आए कड़े प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देते हुए सातवां स्थान प्राप्त किया है। ज्ञात हो कि रिंकी खेलो झारखंड के वर्तमान सत्र (2026-27) में गावां प्रखंड से किसी भी खेल स्पर्धा में राज्य स्तर पर चयनित होने वाली एकमात्र एथलीट है। इससे पूर्व, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी उसने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए...