Gridih News: गावां: धान रोपने गई महिला की वज्रपात से मौत
गिरडीह, अगस्त 5 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के पटना निवासी प्रवीण सिंह की 35 वर्षीय पत्नी पूनम देवी की मंगलवार को वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना भेलवा गांव के समीप की है। पूनम देवी चार अन्य महिलाओं के साथ खेत में धान रोपने गई थी। बताया गया कि martes दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पूनम देवी अन्य महिलाओं के साथ खेत के समीप बरगद के पेड़ के पास बैठकर खाना खा रही थी। खाना खाने के बाद अचानक बरगद के पेड़ के पास वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से पूनम देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथ बैठी तीन अन्य महिलाएं सुरक्षित बच गईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पूनम देवी का शव देखकर परिजन चीत्कार मारकर रोने लगे। घटना के बाद पूरे इलाके का माहौल गमगीन हो गया। यह भी पढ़ें- वज्रपात की घटना में मरे 10 लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.