Gridih News: गार्ड को बंधक बनाकर नकाबपोश बदमाशों ने पावर हाउस को लूटा
गिरडीह, सितम्बर 22 -- Gridih News: गांडेय। गांडेय थाना क्षेत्र के घाटकुल पंचायत के मड़वाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की रात को तीन-चार नकाबपोश बदमाशों ने रात्रि गार्ड को बंधक बनाकर पावर हाउस परिसर में जमकर तोड़-फोड़ की और कई सामान अपने साथ लेकर चले गए। रात्रि गार्ड ने घटना की जानकारी गांडेय पावर हाउस के बिजली कर्मी शंभू वर्मा को दी। शंभू वर्मा ने घटना की जानकारी गांडेय पुलिस को दिया। घटना की जानकारी मिलने पर गांडेय थाना प्रभारी आंनद प्रकाश सिह अपने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू की। गांडेय अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश पासवान भी घटनास्थल पर पहुंचे। लूट की यह घटना गांव में आग की तरह फैल गई। मंगलवार की सुबह पावर हाउस परिसर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। संवेदक कंपनी एभीएस के इंजीनियर धीरज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.