गिरडीह, जुलाई 26 -- Gridih News: ​जमुआ, प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा जमुआ के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशाल जिला स्तरीय वृक्षारोपण संदेश रैली का आयोजन किया गया। इंदिरा गांधी हाई स्कूल के प्रांगण से शुरू हुई इस रैली में गिरिडीह जिले के विभिन्न प्रखंडों तिसरी, गावां, देवरी, राजधनवार, बिरनी और जमुआ से बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के समर्पित भाई-बहनों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली को सफल बनाने में स्थानीय समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतापपुर निवासी पप्पू यादव और भाजपा के वरिष्ठ नेता साहब महतो की ओर से रैली के लिए 200 फलदार पौधे उपलब्ध कराए गए। वहीं, गिरिडीह की पूनम बरनवाल ने अपने पोते के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बाजे की व्यवस्था हेतु जमुआ प्रखंड को आर्थिक सहयोग प्रदा...