Gridih News: गांधी चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन
गिरडीह, जुलाई 25 -- Gridih News: राजधनवार, प्रतिनिधि। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया। सर्वप्रथम मंडल अध्यक्ष अरविंद साव की अगुवाई में ब्लॉक परिसर से गांधी चौक तक पैदल यात्रा की गई। यात्रा के दौरान भाजपाइयों ने हाथ में बैनर तख्ती लिए कांग्रेस व जेएमएम सरकार के विरोध में नारे लगाये तथा कहा कि झारखंड में पिछले छह वर्ष से जेपीएससी व जेएसएससी की सीट बेची जा रही है। भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके विरोध में आज राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया है। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, ओम प्रसाद वर्मा, अजित रजक, तुलसी पासवान, कृष्णा वर्मा, नीरज कुमार, रामू यादव, रामबोला सिंह, केदार साव आदि कई लोग शामिल थे। यह भी पढ़ें- भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता के विरोध में भाजपा ने फूंका राहुल गांध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.