Gridih News: गांडेय में 108 एम्बुलेंस की सेवा चरमराई, ग्रामीण निजी वाहन का कर रहे हैं उपयोग
गिरडीह, अगस्त 6 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा की स्थिति बदतर बनी हुई है, जिसका सबसे बड़ा खामियाजा आम गरीब ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। आपात स्थिति में मरीजों को जीवनदान देने वाली '108 एम्बुलेंस सेवा' खुद बीमार पड़ी है। गांडेय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में 108 एम्बुलेंस सेवा की बदहाली ने स्वास्थ्य विभाग के लचर रवैये और प्रशासनिक घोर लापरवाही को उजागर कर दिया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जब भी कोई गंभीर हादसा होता है, किसी मरीज की स्थिति बिगड़ती है या गर्भवती महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाना होता है, तो 108 सेवा का लाभ नहीं मिलता। ग्रामीणों द्वारा कॉल करने का कोई रिसपांन्स नहीं मिलता है। विभाग के इस रवैया के कारण मरीजों को बाध्य होकर निजी वाहन का सहारा लेना पड़ता है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.