गिरडीह, जुलाई 24 -- Gridih News: गांडेय। गांडेय प्रखंड के शिक्षा प्रसार पदधिकारी के निर्देश पर बुधवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांवों में स्थित प्राथमिक और मध्य विद्यालय में पर्यवेक्षक की निगरानी में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इस क्रम में सबसे पहले प्रबंधन समिति के 11/15 सदस्यों का चयन किया गया। पुनः उक्त सदस्यों में से ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष संयोजिका, उप संयोजिका सहित अन्य पदों के लिए ग्रामीणों का चयन किया गया। इस क्रम में मध्य विद्यालय देवनडीह में पर्यवेक्षक निरंजन कुमार झा की निगरानी में चुनाव किया गया जिसमें अध्यक्ष के रुप में आरती देवी और उपाध्यक्ष के रुप में विनोद राय का चयन किया गया। मौके पर प्रबंधन समिति के सचिव सिकंदर मंडल शिक्षक मुकेश कुमार राय, समाजसेवी आशीष राय समेत कई अभिभावक और ग्रामीण उपस्थित थ...