गिरडीह, सितम्बर 18 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय बाजार स्थित प्लस 2 उच्च विद्यालय गांडेय के खेल मैदान में गुरुवार को एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में प्रखंड स्तर के उच्च विद्यालय ताराटांड़, पीएम श्री मध्य विद्यालय प्रतापपुर, उच्च विद्यालय फुलची, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय अहिल्यापुर, निर्मला गर्ल्स हाई स्कूल महेशमुंडा, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों के बीच 100, 200, 500, 3000 मीटर की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक, रिले रेस सहित अन्य खेलों का आयोजन किया गया। बता दें कि खेल का आयोजन बालक और बालिका वर्ग के लिए अलग -अलग किया गया था। यह भी पढ़ें- Simdega News: सिमडेगा में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है: ...