गिरडीह, अगस्त 25 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के गांडेय पंचायत भवन में सोमवार को मुखिया अमृत लाल पाठक की अध्यक्षता में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा में 16 वीं वित्त से संबंधित योजनाओं के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में 50 से अधिक योजनाओं का चयन किया गया। मुखिया अमृत लाल पाठक ने कहा कि ग्राम सभा में योजनाओं का चयन करके आगे की प्रकिया में भेजा गया है। बैठक में पंचायत सेवक, मुखिया प्रतिनिधि मीठू पाठक, संजीव पाठक, सनातन तिवारी, प्रदीप किस्कू समेत अन्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Saraikela News: सबकी योजना, सबका विकास अभियान 2026-27 के सफल संचालन को लेकर विशेष ग्राम सभा का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...