Gridih News: गांडेय दस्तकार यूनिट का डीडीसी ने किया निरीक्षण
गिरडीह, जुलाई 16 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड परिसर स्थित अतिथि भवन में संचालित गांडेय दस्तकार यूनिट का निरीक्षण बुधवार को गिरिडीह की उप विकास आयुक्त स्म्रृता कुमारी ने किया। उनके साथ प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी यश कुमार भी मौजूद थे। दोनों पदाधिकारियों ने गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक और बीडीओ निशात अंजुम के साथ संयुक्त रूप से जूट एवं अपसाइक्लिंग प्रशिक्षण इकाई का दौरा किया। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की। जानकारी दी गई कि प्रशिक्षण के प्रथम चरण में 20 महिलाओं को जूट और पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ प्लास्टिक के विकल्प के रूप में टिकाऊ उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.