Gridih News: गांडेय और चचघरा में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न
गिरडीह, अगस्त 2 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार, गायत्री शक्तिपीठ गिरिडीह के तत्वावधान में रविवार को गांडेय एवं ग्राम चचघरा में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार की बहनों ने किया। गांडेय में पूनम गुप्ता द्वारा मां गायत्री एवं गुरु वंदना के साथ यज्ञ का शुभारंभ हुआ। इसके बाद सभी देवताओं का आह्वान कर दोनों स्थानों में लगभग 500 श्रद्धालुओं ने यज्ञ भगवान को आहुतियां अर्पित कर विश्व कल्याण एवं सबके उज्जवल भविष्य की कामना की। ग्राम चचघरा में जिला प्रमुख कामेश्वर सिंह ने कहा कि गायत्री परिवार द्वारा घर-घर दीप यज्ञ, हवन और सामूहिक पांच कुंडीय यज्ञों के माध्यम से लोगों को गायत्री महामंत्र की उपासना से जोड़ा जा रहा है। इससे समाज में सत्प्रवृत्तियां बढ़ेंगी और दुष्प्रवृत्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.