Gridih News: गलत सर्वे के विरोध में मुंडरो के रैयतों की बैठक
गिरडीह, अगस्त 24 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। सड़क निर्माण में गलत सर्वे के विरोध में रविवार को मुंडरो पंचायत के बाराटोला स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में रैयतों व ग्रामीणों की बैठक हुई। अध्यक्षता मुखिया बंधन महतो ने की। ग्रामीणों का आरोप है कि दोंदलो भाया लुतियानो होते हुए मुंडरो, धरगुल्ली, कुदर से जीटी रोड धरगुल्ली तक पीडब्ल्यूडी सड़क का निर्माण संवेदक एमएंडएस कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। इसका सर्वे त्रुटिपूर्ण तरीके से किया गया है। कंपनी सरकारी जमीन छोड़कर रैयतों की निजी जमीन से सड़क निकालने का प्रयास कर रही है, जिसका ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया है। बैठक में पंसस कोलेश्वर मंडल, सोमर महतो, शिवशंकर महतो, मथुरा प्रसाद, पवन महतो, राजू महतो, पुरन महतो, डेगलाल महतो, राजेश मंडल, प्रदीप मंडल, काली महतो, हिमांशु पटेल, परमेश्वर महतो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.