गिरडीह, अगस्त 28 -- Gridih News: गिरिडीह। श्री गणेश महोत्सव केन्द्रीय पूजा समिति की बैठक गुरुवार को समिति के संस्थापक नित्यानंद प्रसाद की अध्यक्षता में शहर के टावर चौक स्थित श्री शिव महावीर मंदिर के प्रांगण में हुई। बैठक में मुख्य रूप से इस वर्ष श्री गणेश महोत्सव के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य रूप से गणेश महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में महोत्सव के आयोजन हेतु समिति का पुनर्गठन करते हुए डॉ तारकनाथ देव व विष्णु सिंह को संरक्षक बनाया गया। वहीं सर्वसम्मति से अध्यक्ष अजीत भदानी, उपाध्यक्ष नागेन्द्र चन्द्रवंशी, संदीप कुमार उर्फ टिंकु सिन्हा व शिवपूजन कुमार, सचिव विकास गुप्ता, सहसचिव अनिल चन्द्रवंशी, संजय सिंह व चन्दन सिन्हा तथा कोषाध्यक्ष रिंकेश कुमार व सह कोषाध्यक्ष आशुतोष तिवारी बनाए गए। यह भी पढ़ें- Purnia News: महागणपति...