Gridih News: गड्ढों में तब्दील बेंगाबाद-पारडीह सड़क, हादसों को दे रही निमंत्रण
गिरडीह, अक्टूबर 10 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद-पारडीह की मुख्य सड़क बदहाल होकर अब हादसों को न्योता दे रही है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। आए दिन वाहनों के पलटने की घटनाओं के बावजूद पथ निर्माण विभाग की ओर से मरम्मत की दिशा में ठोस पहल नहीं की जा रही है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। शारदीय नवरात्र शुरू होने के साथ ही सड़क पर आवागमन और बढ़ने की संभावना है। दुर्गापूजा से लेकर छठ पूजा तक बिहार के कई जिलों से श्रद्धालुओं और यात्रियों का इस मार्ग से आना-जाना लगा रहता है। बिहार को जोड़ने वाला यह शॉर्टकट रास्ता वन-वे सड़क है, जिस पर सुबह से देर रात तक वाहनों का दबाव बना रहता है। ऐसे में जर्जर सड़क पर सफर करना दुर्घटना का खतरा बढ़ा रहा है।
मरम्मत का भरोसा अधूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.