Gridih News: गड्ढे से हो रही परेशानी का भाजपाईयों ने किया निरीक्षण
गिरडीह, जुलाई 20 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कालीबाड़ी रोड के समीप स्थल का निरीक्षण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा गड्ढा खोदकर छोड़ दिए जाने से सड़क काफी संकरा हो गई है, जिससे आम लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाई हो रही है। इस दौरान भाजपा के नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकू ने अविलंब नाली निर्माण कराने और सड़क में खोदे गए गड्ढे को भरने की मांग की। कहा कि हाल में हुई बारिश के कारण नाली का गंदा पानी कई दुकानों में घुस गया था, जिससे दुकानदारों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। उन्होंने प्रशासन से क्षति का आकलन कर दुकानदारों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला के उपायुक्त एवं नगर निगम के नगर से लोगों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.