Gridih News: गड्ढ़ों में तब्दील जमुआ-द्वारपहरी सड़क पर ऑटो पलटा
गिरडीह, अगस्त 24 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। प्रशासनिक उपेक्षा और पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही के कारण जमुआ- द्वारपहरी मुख्य मार्ग अब हादसों का मार्ग बनता जा रहा है। सोमवार को जमुआ-द्वारपहरी मुख्य मार्ग के अतुल ऑटो पार्ट्स दुकान के समीप जर्जर सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में ऑटो चालक बाल-बाल बच गया और कोई जन की हानि नहीं हुई, लेकिन घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह मुख्य सड़क लंबे समय से बदहाली पर आंसू बहा रही है। पूरी सड़क पर जगह-जगह इतने बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं कि चालकों को यह समझ ही नहीं आता कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क। यह भी पढ़ें- Madhepura News: मीरगंज-मुरलीगंज मुख्य मार्ग बना खतरनाक हाल ही में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.