Gridih News: गंगा आरती में हजारों श्रद्धालु भावविभोर
गिरडीह, अक्टूबर 22 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के जमुआ पंच मंदिर स्थित दुर्गा मंडप, खरगडीहा स्थित दुर्गा मंडप, नवडीहा के आदि शक्ति दुर्गा मंडप, लताकी के दुर्गा मंडप में दुर्गा पूजा पर मिर्जागंज के गिरिधर गोपाल साव द्वारा विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती का आयोजन किया गया। वाराणसी से पहुंचे विद्वान ब्राह्मणों ने विधिवत तरीके से गंगा स्तुति कर गंगा की महत्ता को रेखांकित किया और एक घंटा तक गंगा आरती प्रस्तुत की। इस धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान के साक्षी बनने के लिए हजारों की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। आयोजन के माध्यम से देश की जीवनरेखा मां गंगा की स्वच्छता, निर्मलता और अविरलता बनाए रखने के लिए हरसंभव सहयोग करने का संकल्प लिया गया। यह भी पढ़ें- Gridih News: मिर्जागंज-बदडीहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.