गिरडीह, जुलाई 22 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल अंतर्गत घोड़थंभा ओपी क्षेत्र से एक 14 वर्षीय छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्र के लापता होने के बाद परिजनों ने ओपी में आवेदन देकर गुमशुदगी दर्ज कराने और शीघ्र बरामदगी की मांग की है। आवेदन के अनुसार मानोडीह गांव निवासी गुइडू राय ने बताया कि उनका 14 वर्षीय भांजा सूरज कुमार राय (पिता विजय राय), ग्राम उररो, थाना सरिया, जिला गिरिडीह का स्थायी निवासी है। सूरज बचपन से ही मामा के घर मानोडीह में रहकर पढ़ाई कर रहा है और कुबरी उच्च विद्यालय में नवम वर्ग का छात्र है। परिजनों ने बताया कि 20 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9 बजे सूरज यह कहकर घर से निकला था कि वह घोड़थंभा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: लापता छात्रा का तीन दिन बाद भी नहीं मिला सुराग इसके बाद वह वापस नही...