Gridih News: खोरीमहुआ में डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत
गिरडीह, जुलाई 29 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड के खोरीमहुआ में रविवार को हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरही गांव निवासी विशाल राणा (25 वर्ष), पिता छोटू विश्वकर्मा के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं स्थानीय लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर गहरा आक्रोश भी देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, विशाल राणा अपनी बाइक (जेएच 11 एएफ 7680) से जमुआ की ओर से खोरीमहुआ आ रहा था। इसी दौरान खोरीमहुआ के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल, राजधनवार पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.