गिरडीह, अगस्त 1 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल को जिला बनाने की मांग अब धीरे-धीरे संगठित जनआंदोलन का रूप लेने लगी है।

जन जागरण अभियान खोरीमहुआ जिला निर्माण संकल्प मोर्चा ने इस मांग को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान की शुरुआत की है। मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप पासवान के नेतृत्व में अभियान का शुभारंभ खोरीमहुआ से शुक्रवार को किया गया। अभियान के तहत मोर्चा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने राजधनवार, बरजो, घोड़थम्भा, बलहारा समेत विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों और बाजारों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से संपर्क किया। इस दौरान लोगों को खोरीमहुआ को जिला बनाए जाने की आवश्यकता, इसके संभावित लाभ और क्षेत्र के विकास पर पड़नेवाले प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि जनजागरण अभियान को केवल कुछ स्थानों तक स...