Gridih News: खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन आज से
गिरडीह, सितम्बर 11 -- Gridih News: देवरी। देवरी स्थित परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के मैदान में शुक्रवार से प्रखंड स्तरीय 'खेलो झारखंड' प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। बीपीओ श्रद्धा कुमारी ने गुरुवार को उक्त जानकारी दी। बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन परियोजना बालिका उच्च विद्यालय देवरी के खेल मैदान में किया जाएगा। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। दो दिवसीय इस आयोजन को लेकर विद्यालयों एवं संबंधित शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को सामने लाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पलामू में 15 से शुरू होगी जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.