गिरडीह, सितम्बर 11 -- Gridih News: तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी शिक्षा विभाग द्वारा खेलो झारखंड के तहत तिसरी के संत मैरिज स्कूल के मैदान में शुक्रवार को खेलो झारखंड कार्यक्रम का उदघाटन किया गया। तिसरी के प्रमुख राजकुमार यादव, उपप्रमुख बैजू मरांडी, सांसद प्रतिनिधि माला सिन्हा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल व शिक्षा विभाग के बीपीओ अक्षय कुमार प्रभाकरण ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान तिसरी प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए फुटबॉल व अन्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में तिसरी प्रखंड के कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। छात्राओं ने फुटबॉल मैच में उम्दा प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Saraikela News: सरायकेला में 'खेलो झारखंड-2026' का रंगारंग आगाज...