गिरडीह, अक्टूबर 27 -- Gridih News: ताराटांड़, प्रतिनिधि। प्लस टू उच्च विद्यालय ताराटांड़ के मैदान में अभिव्यक्ति फाउंडेशन के तत्वावधान में खो-खो एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता का नेतृत्व तेलंगाना में खेल प्रतियोगिता जीतकर लौटे सुजीत बास्की ने किया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि ताराटांड़ पंचायत की मुखिया यशोदा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार तुरी, विनोद कुमार मंडल, अशोक कुमार मंडल एवं मोहम्मद अजहर मौजूद रहे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खो-खो एवं दौड़ के विजेता खिलाड़ियों के साथ-साथ अंडर-19 स्तर पर खेल चुके प्रतिभाशाली बालक-बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया गया। मौके पर मुखिया यशोदा देवी ने कहा कि खेल केवल जीत और हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और उज्ज्वल भविष्य क...