गिरडीह, जुलाई 22 -- Gridih News: जमुआ। जमुआ प्रखंड के धर्मपुर पंचायत अंतर्गत धर्मपुर गांव में मंगलवार को खेत में सिंचाई के लिए मोटर का कनेक्शन जोड़ने के दौरान करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में गांव निवासी जागेश्वर महतो (लगभग 30 वर्ष) की मौके पर ही जान चली गई घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, जागेश्वर महतो खेत में पानी पटाने के लिए बिजली की मोटर का कनेक्शन जोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक वे करंट की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। गंभीर रूप से झुलसे जागेश्वर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक जागेश्वर महतो, पिता महाबीर महतो, एक मेहनतकश मजदूर थे। वे रोजी-रोटी की तलाश में बाहर रहकर मजदूरी...