Gridih News: खेत की सफाई के दौरान निकला अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
गिरडीह, जुलाई 9 -- Gridih News: गावां। प्रखंड के पुरनाडाबर गांव में बुधवार को खेत की साफ-सफाई के दौरान एक विशाल अजगर निकलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। आबादी के पास अजगर होने की सूचना मिलते ही पंचायत समिति सदस्य अकलेश यादव ने तुरंत वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम ने वन्यजीव विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचकर बेहद सावधानी से अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे दूर घने जंगल में छोड़ दिया। समय पर हुई इस कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अकलेश यादव ने लोगों से अपील की कि उमस और बारिश के मौसम में सांप-बिच्छू बाहर निकलते हैं, इसलिए घरों के आसपास सफाई रखें और बच्चों को अकेले झाड़ियों की तरफ न जाने दें। यह भी पढ़ें- Gridih News: गावां में खेत की सफाई के दौरान निकला अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू यह भी पढ़ें- Hapur News: घर की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.