गिरडीह, जुलाई 20 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खेतको में जिला योजना अनाबद्ध निधि से प्रसादी महतो के पुराने घर से शिव मंदिर मुख्य पथ तक 7 सौ फीट पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो के द्वारा किया गया। यह योजना क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग में शामिल थी। विधायक के प्रयास से इसे स्वीकृति मिली और अब निर्माण कार्य प्रारंभ हो रहा है। शिलान्यास के अवसर पर विधायक ने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी और शिव मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी लाभ होगा। इस मौके पर जिप सदस्य रीता प्रसाद, पंस सदस्य तुलेश्वर महतो, भाजपा औंरा मंडल महामंत्री जीबल...