Gridih News: खुले आसमान के नीचे 54 साल से बापू, नहीं मिली एक अदद छत
गिरडीह, अक्टूबर 2 -- Gridih News: बगोदर। 02 अक्टूबर को पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करेगा। सरकारी कार्यालयों में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण होगा, भाषण होंगे। लेकिन बगोदर में बापू की यह प्रतिमा सिस्टम की संवेदनहीनता की कहानी कह रही है। पुराने प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की यह प्रतिमा 15 अगस्त 1972 को लगाई गई थी। 54 साल बीत गए, लेकिन प्रतिमा को आज तक एक अदद छत नसीब नहीं हुई। धूप, बारिश, आंधी में बापू खुले आसमान के नीचे खड़े हैं। प्रतिमा के शिलापट्ट पर अंकित है कि भारतीय स्वतंत्रता दिवस की रजत जयंती के अवसर पर तत्कालीन उपायुक्त रवीन्द्र कुमार सिन्हा हजारीबाग द्वारा इसका अनावरण किया गया था। यह भी पढ़ें- Palamu News: युवाओं ने की गांधी प्रतिमा की सफाई अनावरण करने वालों के नाम तो पत्थर पर दर्ज हैं, लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.