गिरडीह, अगस्त 17 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा और नवरात्रि महोत्सव के सफल संचालन को लेकर जमुआ प्रखंड अंतर्गत खरगडीहा में सोमवार को सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सुंदर राम भदानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया गया। बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने पूर्व समिति सदस्य दिवंगत अशोक भदानी के योगदानों को याद किया। उनके द्वारा किए गए पूर्व के सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक और दुख व्यक्त किया गया। बैठक में कमेटी के सदस्यों के द्वारा वर्ष 2025 की पूजा का विस्तृत आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया। यह भी पढ़ें- Pakur News: पांचवीं बार दीपक साहा बने सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बैठक में भैरोथान तालाब के पूर्व दिशा में मि...