Gridih News: खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड में पलायन चिंताजनक : जयराम महतो
गिरडीह, अक्टूबर 27 -- Gridih News: हीरोडीह, प्रतिनिधि। डुमरी विधायक डॉ. जयराम महतो ने कहा कि यदि जीवन में आगे बढ़ना है और समाज में अपनी पहचान बनानी है, तो मेहनत को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा। शिक्षा, परिश्रम और सकारात्मक सोच के बल पर ही बेहतर भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए पढ़ाई के प्रति गंभीर रहने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। वे सोमवार को हीरोडीह क्षेत्र के कोदम्बरी स्थित बिगहा में प्रयास पहल की ओर से आयोजित प्रयास स्पोर्ट्स सीजन-04 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। विधायक डॉ. महतो ने कहा कि झारखंड में राजनीतिक कार्यशैली और परंपराओं में बदलाव लाने की जरूरत है। परिवारवाद की राजनीति से ऊपर उठकर राज्य और देश के व्यापक हित में काम करना होगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.