Gridih News: खटौरी पंचायत में फिर सक्रिय हुए अवैध पत्थर माइंस
गिरडीह, नवम्बर 2 -- अवैध माइंस और भारी वाहनों से सड़कें बदहाल Gridih News: देवरी प्रखंड क्षेत्र की खटौरी पंचायत में लंबे समय से बंद पड़े दर्जनाधिक अवैध पत्थर माइंस के चोरी-छिपे दोबारा चालू होने का मामला सामने आया है। इन माइंस से पत्थर लोड हाईवा वाहनों का परिचालन ग्रामीण सड़कों से किए जाने के कारण सड़कें बदहाल होती जा रही हैं। इससे स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार पत्थर लोड हाईवा वाहनों का आवागमन किसगो गांव के रास्ते से हो रहा है। भारी वाहनों के लगातार परिचालन से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। स्थिति यह है कि मुखिया मद से बार-बार पीसीसी सड़क मरम्मत कराए जाने के बावजूद सड़कों की हालत में सुधार नहीं हो पा रहा है। भारी वाहनों के दबाव के कारण मरम्मत के कुछ समय बाद ही सड़कें फिर टूटने लगती हैं। इससे ग्रामीणों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.