गिरडीह, अगस्त 7 -- Gridih News: गिरिडीह/बेंगाबाद, हिटी। खंडोली वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण गिरिडीह शहर की जलापूर्ति लगभग 10 घंटे तक पूरी तरह ठप रही। बिजली नहीं रहने से वाटर प्लांट से एक बूंद पानी भी शहरवासियों तक नहीं पहुंच सका। नतीजतन नलों में पानी नहीं आने से पूरे शहर को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलापूर्ति नहीं होने के कारण खंडोली जलाशय से शहर में होनेवाली पेयजलापूर्ति पूरी तरह से बंद रही। इस दौरान बरगंडा, न्यू बरगंडा, प्रोफेसर कॉलोनी, बख्शीडीह रोड, कोर्ट-कचहरी, अरगाघाट, चिरैयाघाट, मेट्रोस गली, इंद्रपुरी कॉलोनी, पंजाबी मोहल्ला, राजपुत मोहल्ला, बरमसिया आदि मोहल्ले के नलों में सप्लाय पानी नहीं आया। लोगग इंतजार करते रहे पर नागरिकों को निराश होना पड़ा। इससे कई घरों की दिन...