Gridih News: खंडोली पर्यटन स्थल में चला विशेष सफाई अभियान
गिरडीह, सितम्बर 28 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत सोमवार को कर्णपुरा पंचायत स्थित खंडोली पर्यटन स्थल में विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व स्थानीय मुखिया राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने किया। अभियान का उद्देश्य पर्यटन स्थल को स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त बनाना तथा आमजनों, दुकानदारों और स्थानीय समुदाय को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान पर्यटन स्थल एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में सामूहिक रूप से साफ-सफाई की गई। इधर-उधर बिखरे कचरे, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्र कर निर्धारित स्थान पर पहुंचाया गया। मौके पर लोगों को स्वच्छता के महत्व, कचरे के उचित निस्तारण, गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने तथा सार्वजनिक एवं पर्यटन स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.