गिरडीह, सितम्बर 7 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। खंडोली डैम में रविवार को बोट पलट जाने से पांच सैलानी बाल-बाल बच गए। इससे खंडोली में एक बड़ा हादसा टल गया। लाइफ जैकेट पहने होने के कारण सभी सैलानियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी सैलानी पश्चिम बंगाल के बताए जाते हैं। बताया जाता है कि बंगाल से सैर-सपाटा के लिए खंडोली पहुंचे पांच सैलानी रविवार लगभग तीन बजे शाम खंडोली डैम के विहंगम दृश्य का लुत्फ उठाने के लिए फहीम द्वारा संचालित बोट से बोटिंग का आनंद ले रहे थे। बोटिंग का आनंद लेने के बाद वापस लौटने पर जैसे ही बोट को घाट पर लगाया गया, तभी बोट पलट गया। बोट पर बैठी तीन महिलाएं और दो पुरुष पानी में डूब गए। हालांकि लाइफ जैकेट पहने होने के कारण किसी सैलानी को कुछ नहीं हुआ, केवल उनके कपड़े गीले...