गिरडीह, सितम्बर 11 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर के मंझलाडीह-अमनारी मार्ग (भाया जमुवारी) के समीप वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी पुलिया के निर्माण का रास्ता साफ होने वाला है। जन प्रतिनिधियों की पहल के बाद प्रशासन एक्शन में आ गया है। विभाग के द्वारा शुक्रवार को उक्त स्थल का मुआयना किया गया। बता दें कि इस मामले को लेकर बगोदर विधायक सह सचेतक नागेंद्र महतो एवं पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह के द्वारा पहल की गई थी। संबंधित विभाग को पत्राचार कर इस मामले से अवगत कराया गया था एवं क्षतिग्रस्त सड़क के पास पुलिया निर्माण की मांग की गई थी। इसके बाद शुक्रवार को ग्रामीण कार्य विभाग की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। बताया जाता है कि यहां एक नाला है। नीचे पाइप दिया गया है और ऊपर में मिट्टी भरा गया है। ऐसे में सितंबर महीने की शुरूआत में इलाके में हुई ज...